राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर सर सीवी रमन टेलेंट सर्च टेस्ट इन साइंस-2026 के सफल छात्रों को मिला पुरस्कार

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर सर सीवी रमन टेलेंट सर्च टेस्ट इन साइंस-2026 के सफल छात्रों को मिला पुरस्कार

सिंहेश्वर. बीपी मंडल अभियंत्रण महाविद्यालय में 28 फरवरी-2026 को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के प्राचार्य प्रो अरबिंद कुमार अमर, नोडल ऑफिसर डॉ शोभनाथ राय, डॉ अजय गिरि, डॉ मनीष कुमार जायसवाल, प्रो एचके मिश्रा, डॉ अजय कुमार, जनसंपर्क पदाधिकारी प्रो निशिकांत कुमार आदि ने किया. नोडल ऑफिसर ने बताया कि इस प्रतियोगिता का आयोजन बीपी मंडल अभियंत्रण महाविद्यालय में 29-30 नवंबर 2025 को कराया गया था. इसमें वर्ग छह से 12वीं तक के सरकारी तथा गैर सरकारी विद्यालय के छात्र-छात्राएं शामिल हुये थे. प्रतियोगिता में तीसरी स्थान से 10वीं स्थान प्राप्त छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ शकीला कुमारी, डॉ कुमारी नेहा शिवहरे, डॉ जीतेंद्र, कुमार गौरव तथा स्वयं सेवकों का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा. प्रतियोगिता में तीसरी, चौथी व पंचम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को आठ सौ, सात सौ व छह सौ की धनराशि तथा प्रमाण पत्र व मेडल दिया गया. बाकी सभी बच्चों को प्रमाण पत्र व मेडल प्रदान किया गया. प्राचार्य प्रो अरविंद कुमार अमर ने बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया व उनका उत्साह बढ़ाते हुये विज्ञान के महत्व व विशेषताओं के बारे में बताया. प्राचार्य ने बच्चों को ऐसे ही प्रगति की राह पर चलने की प्रेरणा दी. उन्होंने इसी तरह पूरे लगन और मेहनत से पढ़ने की बात कही. जनसंपर्क पदाधिकारी प्रो निशिकांत कुमार ने बताया कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना के साथ-साथं बौद्धिक विकास होता है और विज्ञान जैसे विषय के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित होता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GUNJAN THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >