कामेश्वर मध्य विद्यालय रौता में तिथि भोज का छात्रों ने लिया आनंद

कामेश्वर मध्य विद्यालय रौता में तिथि भोज का छात्रों ने लिया आनंद

कुमारखंड. प्रखंड के कामेश्वर मध्य विद्यालय रौता में मंगलवार को प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार की ओर से तिथि भोज का आयोजन किया गया. मौके पर डीईओ संजय कुमार ने हर विद्यालय में तिथि भोज आयोजित करने के लिए अभिभावकों से अपील की है. अभिभावकों को जन्मदिन, सालगिरह, पुण्यतिथि आदि के अवसरों पर पोषक क्षेत्र के विद्यालयों में तिथि भोज का आयोजन करना है. तिथि भोज में बच्चों को खीर, पूड़ी, सब्जी आदि परोसा गया. मौके पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक संजय कुमार, जिला लेखापाल शारीरिक अजीज, प्रखंड साधनसेवी अरूण कुमार आजाद, प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार, संकुल समन्वयक जयनारायण ज्योति, संचालक कामेश्वर मध्य विधालय रौता नीलू रानी, विनोद कुमार ठाकुर, प्रवीन प्रभाकर, उमेश कुमार, सुभाष कुमार मंडल, मो असदुल्लाह, अनिल कुमार, राजाराम कुमार, दीपा कुमारी, पूनम कुमारी, राजू कुमार, प्रशांत कुमार, संजीव कुमार, रामवती कुमारी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >