विद्यार्थी परिषद ने लगाया शिविर

विद्यार्थी परिषद ने लगाया शिविर

सिंहेश्वर. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सावन माह शुरू होते ही बाबा सिंहेश्वर धाम आने वाले श्रद्धालुओं, डाक बम, कांवरियों के लिए निशुल्क सेवा शिविर लगाया. प्रदेश सहमंत्री समीक्षा यदुवंशी ने कहा कि सेवा शिविर का संचालन सावन के प्रत्येक सोमवार को लगाया जायेगा. विभाग संयोजक सौरभ यादव ने कहा कि चिकित्सीय सेवा से लेकर नींबू पानी, शरबत, फलाहार आदि सेवाएं प्रदान की जाएगी. मौके पर जिला संयोजक नवनीत सम्राट, जिला सह संयोजक मेघा मिश्रा, नगर मंत्री अंकित आनंद, सत्यम कुमार, बमबम कुमार, शिवानी कुमारी, रीमा कुमारी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >