पर्यावरण संरक्षण को लेकर फैलायी गयी जागरूकता

पर्यावरण संरक्षण को लेकर फैलायी गयी जागरूकता

मधेपुरा. उत्क्रमित मध्य विद्यालय पंचगछिया मुरलीगंज में विश्व पृथ्वी दिवस मंगलवार को मनाया गया. मौके पर विद्यालय परिसर को स्वच्छ व सुंदर ढंग से सजाया गया तथा बच्चों के बीच पर्यावरण संरक्षण के महत्व को लेकर जागरूकता फैलायी गयी. कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय कुमार के स्वागत भाषण से हुई, जिसमें उन्होंने पृथ्वी दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पृथ्वी हमारी जीवनदायिनी माता है और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य है. उन्होंने बच्चों को बताया कि जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और वनों की कटाई जैसी समस्याओं से पृथ्वी पर खतरा मंडरा रहा है, जिसे रोकने के लिए हमें सामूहिक प्रयास करने होंगे. मौके पर शिक्षक जटाशंकर कुमार, सुभाष चंद्र बोस, कंचन कुमार शर्मा, मो अफरोज आलम, शशिभूषण चौधरी व ललित मरंडी ने भी बच्चों को पर्यावरण बचाने के उपाय बताये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >