शराब एवं सूखा नशा के विरुद्ध विशेष सघन छापsमारी

नशा से संबंधित गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी गई.

मधेपुरा. मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग ने शराब एवं सूखा नशा के विरुद्ध जिला मुख्यालय के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष सघन छापामारी अभियान चलाया गया. यह अभियान स्टेडियम के समीप, कॉलेज चौक, सदर अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, यूनिवर्सिटी चौक, मस्जिद चौक, यूनिवर्सिटी कैम्पस एवं अन्य प्रमुख स्थानों पर संचालित किया गया. छापामारी के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं स्थानों की गहन जांच की गई तथा नशा से संबंधित गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी गई. अभियान का उद्देश्य जिले में नशा मुक्त वातावरण स्थापित करना तथा अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के कारोबार पर पूर्णतः रोक लगाना है. उक्त छापामारी टीम में सहायक अवर निरीक्षक मद्यनिषेध अरविंद पोद्दार के साथ अन्य मद्यनिषेध पदाधिकारी एवं कर्मी सक्रिय रूप से शामिल रहे. विभाग द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे नशा के विरुद्ध चल रहे अभियान में सहयोग करें तथा किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना प्रशासन को दें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >