आलमनगर थाना का एसपी ने किया निरीक्षण

आलमनगर थाना का एसपी ने किया निरीक्षण

आलमनगर. पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह ने बुधवार को आलमनगर थाना का निरीक्षण किया. थाना पहुंचने पर एसपी को पुलिस ने उन्हें गार्ड आफ ऑनर दिया. इसके बाद एसपी ने निरीक्षण के दौरान प्राथमिकी रजिस्टर, अनुसंधान पंजी, गुंडा पंजी सहित अन्य पंजियों की जांच की. एसपी ने बताया कि यह रुटीन निरीक्षण है. सभी चीजों का निरीक्षण किया गया. नये प्रशिक्षु पुलिस पदाधिकारी के बारे में थानाध्यक्ष को बताया गया है. कई बिंदूओं पर थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया है. मौके पर एसडीपीओ अविनाश कुमार, इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह, थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार, पुलिस पदाधिकारी आशुतोष त्रिपाठी, कमलेश कुमार, दीपक कुमार, प्रेमचंद पासवान, नंदकिशोर कुमार, रविंद्र सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >