नशा के लिए पैसे नहीं देने पर बेटा ने मां को पीटा

नशा के लिए पैसे नहीं देने पर बेटा ने मां को पीटा

कुमारखंड.

पुत्र ने नशे के लिए पैसा नहीं देने पर मां को पीट-पीटकर जख्मी कर दिया. जानकारी के अनुसार रानीपट्टी सुखासन पंचायत के कोड़लाही गांव निवासी निकेत कुमार उर्फ मंगल नशा करने के लिए मां सोनी देवी से जमीन गिरवी रखकर पैसा देने की मांग करने लगा. ऐसा करने से मना करने पर नशेड़ी पुत्र ने मां की पिटाई की, जिससे मां जख्मी हो गयी. ग्रामीणों ने वृद्धा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुमारखंड में भर्ती कराया. पीड़ित सोनी देवी में बताया कि बेटा निकट कुमार उर्फ मंगल नशा करता है. मना करने पर परिवार के लोगों से भी उलझ जाता है. नशा के लिए जमीन गिरवी रखकर पैसे की मांग करने लगा मना करने करने पर मारपीट की. इस संबंध में थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. आवेदन प्राप्त होने पर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >