पैसा के लिए मां की पिटाई करने वाला पुत्र गिरफ्तार

पैसा के लिए मां की पिटाई करने वाला पुत्र गिरफ्तार

प्रतिनिधि, कुमारखंड

नशे के लिए पैसा न देने पर मां के साथ मारपीट करने वाले पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार रानीपट्टी सुखासन पंचायत के कोडलाही निवासी निकेत कुमार उर्फ मंगल नशा करने के लिए मां सोनी देवी से जेवरात व जमीन गिरवी रखकर पैसा देने की मांग पूरी नहीं करने पर मारपीट की, जिससे वह बेहोश हो गयी. घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग जुटे. परिजनों ने सोनी देवी को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया.

पीड़िता ने थाने में पुत्र द्वारा अभद्र गाली-गलौज व जान मारने की धमकी देते हुए घर से निकालने तक की धमकी देने बात कही. पीड़िता के विरोध करने पर निकेत कुमार आंख के नीचे लोहे के रॉड से मारा. इसके अलावा पूरे शरीर पर बेरहमी से मारा है. उसने बताया कि गले में गमछा डालकर जान से मारने का भी प्रयास किया. इससे पहले भी वह कई बार उसके व उसकी बूढ़ी सास के साथ मारपीट कर घर से भगा दिया है. मारपीट के बाद बक्से में रखा सारा रुपया, बाली, अंगूठी निकाल लिया. ऐसी ही घटना के विरुद्ध थाने में कांड संख्या 398/22 चल रहा है. प्रभारी थानाध्यक्ष गोपेंद्र सिंह ने बताया कि उसे गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में मंडल कारा भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >