समाजसेवी के पुत्र ने रक्तदान कर बचायी मरीज की जान

समाजसेवी के पुत्र ने रक्तदान कर बचायी मरीज की जान

मधेपुरा. समाजसेवी सह पूर्व पार्षद ध्यानी यादव के पुत्र ने रक्तदान कर एक मरीज की जान बचायी. मालूम हो कि शहर के वार्ड नंबर 14 निवासी अशोक ठाकुर की पुत्री नीतू कुमारी एक निजी अस्पताल में इलाजरत है. जहां डॉ पूजा भारती ने ऑपरेशन की सलाह देते हुए खून की कमी बतायी. परिजनों ने यत्र-तत्र से दो यूनिट खून की व्यवस्था की. यह जानकारी पूर्व पार्षद सह सामाजिक कार्यकर्ता ध्यानी यादव को मिली. उन्होंने पुत्र दिवाकर कुमार से सदर हॉस्पिटल में रक्तदान करा मरीज के परिजनों को सौंपा. उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को साल में कम से कम एक बार रक्तदान करना चाहिए. मौके पर सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी अशोक ठाकुर, रामचंद्र यादव, रमेश कुमार, रवीना कुमारी, दिवाकर कुमार, स्वास्थ्यकर्मी राजकुमार पूरी, आंचल कुमारी आदि मौजूद थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >