शांतिपूर्ण हुई सामाजिक अंकेक्षण

शांतिपूर्ण हुई सामाजिक अंकेक्षण

ग्वालपाड़ा. आंगनबाड़ी केंद्रों का शुक्रवार को सामाजिक अंकेक्षण हुआ. इस दौरान अंकेक्षण समिति के अध्यक्ष सह वार्ड सदस्य की अध्यक्षता में पोषक क्षेत्रों के लाभुकों की बैठक हुई, जिसमें नौ बिंदुओं पर चर्चा की गयी. इनमें आंगनबाड़ी विकास समिति की सहभागिता, गृह भ्रमण, पूरक पोषाहार का वितरण, शून्य से छह वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण और उनके विकास की निगरानी, कुपोषित और अति कुपोषित बच्चों की स्थिति, स्कूल पूर्व शिक्षा की क्रियाशीलता, केंद्रों पर स्वच्छ पेयजल, शौचालय, खेल का मैदान, खाना बनाने और खिलाने के बर्तन जैसी सुविधाएं शामिल रहीं. साथ ही पोषण ट्रैकर की जानकारी और बच्चों की उपस्थिति की भी समीक्षा की गयी. बैठक में उभरे तथ्यों और उपस्थित लोगों के विचारों को पंजी में दर्ज किया गया. महिला पर्यवेक्षिका रिंकू कुमारी और रुबीना खातून बैठक में मौजूद थीं. उन्होंने बताया कि अधिकतर केंद्रों पर सामाजिक अंकेक्षण की प्रक्रिया शांतिपूर्ण हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >