50 लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

50 लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

प्रतिनिधि- पुरैनी. पुलिस ने 50 लीटर महुआ शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. मालूम हो कि प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी गौतम कुमार, दारोगा जवाहर प्रसाद सिंह नरदह पंचायत के श्रीपुर मोड़ के पास वाहन जांच अभियान चला रहे थे. इसी दौरान बाइक सवार एक युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा. पुलिस ने खदेड़ कर युवक को पकड़ लिया. मोटरसाइकिल में पीछे बंधे बोरे की जांच की गयी, तो उसमें से 50 लीटर महुआ शराब बरामद हुआ. पुलिस ने मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है. तस्कर की पहचान नरदह पंचायत अंतर्गत नया टोला गांव निवासी नारायण सादा के पुत्र दिलचंद सादा के रूप में की गयी. पुरैनी का थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी गौतम कुमार के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में तस्कर को जेल भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >