225 लीटर देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

225 लीटर देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

प्रतिनिधि, ग्वालपाड़ा

अरार थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने मंगलवार को एक शराब तस्कर को शराब के साथ गिरफ्तार किया है. प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि मंगलवार की सुबह सूचना मिली कि ग्वालपाड़ा की ओर से चुलाई शराब की खेप आ रही है. सूचना के सत्यापन में पुलिस बल को लेकर बेलदौर प्रशाखा के अरार नहर पुल एनएच 106 पर वाहन चेकिंग के लिए जैसे पहुंचा तो देखा कि ग्वालपाड़ा की ओर से एक ऑटो आ रहा है, जो पुलिस को देखकर लौटने का प्रयास करने लगा. जिसे पुलिस बल की सहायता से पकड़ा गया. पकड़े गये ऑटो पर सवार एक व्यक्ति फरार हो गया. वहीं दूसरे को पुलिस ने कब्जे ले लिया. जांच की तो प्लास्टिक के बोरे में 225 लीटर चुलाई शराब बरामद हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >