12 वीएलओ से पूछा शो-काउज

12 वीएलओ से पूछा शो-काउज

गम्हरिया

प्रखंड क्षेत्र में आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर अपेक्षित गति नहीं होने के कारण 12 वीएलई ऑपरेटर को कारण बताओ नोटिस जारी की गयी. इस दौरान प्रखंड के 12 सीएसपी वीएलई टोका से राजा कुमार, अब्दुस सामी, भेलवा से प्रहलाद कुमार, आसिफ इकबाल, चिकनी से राजेश कुमार, ध्रुव कुमार साह, मणिकांत कुमार, ईटवा जीवछपुर से कुनाल कुमार, जूही रानी, जीवछपुर से अब्दुल कयूम, बभनी से उमाशंकर चौधरी, कौरिहार तरावे से छोटू कुमार, आयुष्मान कार्ड नहीं बनाने वाले वीएलई ऑपरेटर के नाम से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. यह जानकारी देते हुए बीडीओ लवली कुमारी ने बताई कि आयुष्मान कार्ड जन वितरण विक्रेता के दुकान पर निशुल्क बनाया जा रहा है. जानकारी मिली है कि कुछ ऑपरेटर कार्य में लापरवाही बरतते हुए अभी तक एक भी कार्ड नहीं बनाए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >