सात वर्षीया नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

प्रशासन ने आम लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है.

-नाबालिग पीड़िता का हुआ मेडिकल परीक्षण, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य–आरोपी पूर्व से ही पीड़िता के घर मजदूरी करने आता-जाता था, मौका देख दिया घटना को अंजाम- मुरलीगंज मुरलीगंज के एक गांव में सात वर्षीया नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की गंभीर घटना सामने आई है. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है एवं पूरे प्रकरण की सघन जांच जारी है. नाबालिग की पहचान पूर्णत: गोपनीय रखी गई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर करीब तीन बजे परिजन को घटना की जानकारी तब हुई, जब घर के समीप स्थित पशुघर के पास उनकी बच्ची संदिग्ध हालत में देखी गई. शोर मचने पर आरोपी मौके से फरार हो गया था, हालांकि बाद में पुलिस ने उसे पकड़ लिया. बताया जा रहा है कि आरोपी पूर्व में पीड़ित परिवार के यहां मजदूरी का कार्य कर चुका था, जिससे उसे घर और आसपास के स्थान की जानकारी थी. इसी का फायदा उठाकर उसने वारदात को अंजाम दिया. घटना के तुरंत बाद नाबालिग को इलाज एवं मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. वहीं आरोपी का भी मेडिकल कराया जा रहा है, ताकि साक्ष्य संकलन की प्रक्रिया मजबूत हो सके. रविवार को पुलिस के निर्देश पर फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का जायजा ले आवश्यक साक्ष्य जुटाए. मामले की निगरानी वरीय पदाधिकारियों द्वारा की जा रही है. -पुलिस ने तेज की कार्रवाई- पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ की जा रही है एवं संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्जकर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है. प्रशासन ने आम लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है. साथ ही आश्वस्त किया है कि दोषी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी. एएसपी प्रमेन्द्र भारती ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्जकर आरोपी को हिरासत में ले विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >