कुमारखंड अंचल कार्यालय में सात राजस्व कर्मचारियों दी गयी विदाई, समारोह में उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

Madhepura News : कुमारखंड प्रखंड के सात राजस्व कर्मचारियों के स्थानांतरण के अवसर पर अंचल कार्यालय परिसर में एक भावुक विदाई समारोह आयोजित किया गया. इस अवसर पर स्थानांतरित कर्मचारियों को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया.

Madhepura News : कुमारखंड प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में कार्यरत सात राजस्व कर्मचारियों के स्थानांतरण के अवसर पर अंचल कार्यालय परिसर में सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में स्थानांतरित कर्मचारियों को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया. पूरे कार्यक्रम में आत्मीयता और भावुकता का माहौल देखने को मिला.

स्थानांतरण प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा : अंचलाधिकारी

समारोह को संबोधित करते हुए अंचलाधिकारी विशाल अग्रवाल ने कहा कि सरकारी सेवा में स्थानांतरण एक सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया है. जहां भी दायित्व मिले, वहां पूरी ईमानदारी, निष्ठा और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करना ही एक सच्चे कर्मी की पहचान होती है. उन्होंने सभी कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

कर्मचारियों ने साझा किए अपने अनुभव

विदाई पाने वालों में भोला कुमार-1, भोला कुमार-2, अभिषेक कुमार, शशि कुमार, महेश कुमार, पारसमणी और बृजेश कुमार शामिल थे. सभी ने कुमारखंड में अपने कार्यकाल के अनुभव साझा किए और अधिकारियों, सहकर्मियों तथा स्थानीय लोगों से मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि यहां बिताया गया समय उनके जीवन की अमूल्य यादों में शामिल रहेगा.

भावुक माहौल में दी गई शुभकामनाएं

समारोह में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्थानांतरित कर्मियों के बेहतर भविष्य और नई जिम्मेदारियों के सफल निर्वहन की शुभकामनाएं दीं. कार्यक्रम के दौरान कई सहकर्मी भावुक भी नजर आए.

इस अवसर पर राजस्व पदाधिकारी वीरेंद्र विप्रोही, रोशन कुमार, रेखा कुमारी, सुमन कुमार, संदीप कुमार, सुशील कुमार, अजय कुमार, कपिल देव पासवान, सुमित सहित अंचल कार्यालय के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >