आग लगने से सात घर जले

आग लगने से सात घर जले

आलमनगर. रतवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत रतवारा पंचायत के वार्ड नंबर 10 छतोना बासा में आग लगने से सात घर जल गये. ग्रामीणों ने बताया कि घर के सभी लोग खेत गये थे. इसी दौरान आग लग गयी. देखते ही देखते सात घर जल गये.ग्रामीणों ने बताया कि छतौना बासा निवासी वार्ड नंबर 10 कंचन देवी, परेसवा देवी, सोहन ऋषिदेव, चंदा देवी ,सालो देवी, शिवदत्त कुमार, किरण देवी व एक अन्य का घर जल गया. आग की सूचना मिलते ही पंचायत समिति हिमांशु कुमार स्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया एवं यथासंभव मदद दिलाने की बात कही. इस बाबत अंचलाधिकारी दिव्या कुमारी ने बताया कि घर जलने की सूचना मिली है. जितने भी परिवार का घर जला उसे निरीक्षण के उपरांत तत्काल आपदा मद से मिलने वाली सहायता राशि उपलब्ध करा दी जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >