मधेपुरा. 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में बिहार टीम की ओर से मधेपुरा की गायत्री कुमारी का चयन अंडर-17 बालिका हैंडबॉल वर्ग में चयनित हुई है. प्रतियोगिता 19 जनवरी से 23 जनवरी तक सोमनाथ, गुजरात में आयोजित की जायेगी. गायत्री कुमारी उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, उदाकिशनगंज (मधेपुरा) नौ की छात्रा हैं. जिला हैंडबॉल संघ के सचिव दीपक प्रकाश रंजन ने बताया कि राज्य स्तरीय विद्यालय खेल कूद प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर इनका चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए बिहार टीम में किया गया है. गायत्री के चयन पर विद्यालय सहित पंचायत मधुबन गांव उदा वार्ड नंबर तीन के ग्रामीण में खुशी की लहर दौड़ गया एवं बधाई देने वाले में विद्यालय के प्रधानाध्यापक अभिनंदन कुमार ने बताया कि गायत्री शुरू से ही लगनशील मेहनत करनी वाली लड़की है. वह अपने खेल के बदौलत राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने जा रही है. इससे दूसरे बच्चे भी प्रोत्साहित होंगे एवं खेल में भाग लेंगे. ये मेरे विद्यालय के लिए गौरव की बात है. चयन होने विद्यालय के अन्य शिक्षक नीरज कुमार (शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक) अभय ठाकुर, रविंद्र कुमार, अजय कुमार राय, रतन कुमार, विनीत कुमार, सुशील कुमार, रत्नेश कुमार एवं विद्यालय की शिक्षिकाएं महारानी कुमारी, काजल कुमारी तथा रानी कुमारी ने चयन होने पर बधाई दिया. गायत्री कुमारी के पिता वीरेंद्र महतो, जो दिल्ली में मजदूरी कर अपना ओर अपने परिवार का पालन-पोषण करते कर रहे है बेटी की इस उपलब्धि पर उन्हें गर्व साथ ही उन्होंने कहा कि गायत्री शुरू से हे मेहनती और लग्नशील रही है अपने मेहनत के बदौलत बदौलत यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है साथ ही उनकी माता पुष्पा देवी गृहिणी है गांव में अपना छोटा-मोटा काम करके अपने परिवार का भरण पोषण करती है। मधेपुरा जिला हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष राजनंदन कुमार ने बताया कि गांव के बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं होती है बस उनको उभारने की जरूरत होती है और हम अपने पूरे जिला में सिर्फ गांव में जाकर के एक से एक खिलाड़ी निकाल रहे हैं और आगे भी हमारा लक्ष्य है गांव के बच्चे राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग ले और अपने जिला राज्य और देश का नाम रोशन कर सके। इसके प्रशिक्षक नीरज कुमार दिन-रात प्रशिक्षित कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जाने लायक बनाया ।राष्ट्रीय खिलाड़ी रूपक कुमार रंजन ने भी गायत्री कुमारी को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
