संतमत सत्संग आठ व नौ को, तैयारी में जुटे ग्रामीण

संतमत सत्संग आठ व नौ को, तैयारी में जुटे ग्रामीण

ग्वालपाड़ा. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सुखासन पंचायत के शिशवापट्टी गांव में आठ व नौ मई को संतमत सत्संग का 23वां वार्षिक अधिवेशन होगा. इसकी तैयारी चल रही है. महर्षि मेंही आश्रम कुप्पाघाट भागलपुर से स्वामी प्रमोद बाबा सत्संग में शामिल होंगे. उनके साथ वरिष्ठ साधु, महात्मा और विद्वान भी आयेंगे. इनके आगमन से सत्संग प्रेमियों को लाभ मिलेगा. दो दिवसीय सत्संग में भजन, कीर्तन, स्तुति, ग्रंथपाठ और प्रवचन होगा. प्रवचन सुबह छह बजे से प्रारंभ होगा. दोपहर दो बजे से देर शाम तक चलेगा. गुरुवार व शुक्रवार को होने वाले इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे. स्वामी प्रमोद बाबा सत्संग में भजन और प्रवचन करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >