पटना-पूर्णिया कोर्ट के बीच रात्रिकालीन ट्रेन शुरू होने पर रेल संघर्ष समिति ने सांसद पप्पू यादव का जताया आभार

पटना से पूर्णिया कोर्ट के बीच रात्रिकालीन ट्रेन सेवा शुरू होने पर रेल संघर्ष समिति मुरलीगंज ने सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव का आभार व्यक्त किया है. इस नई ट्रेन सेवा से क्षेत्र के यात्रियों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी, खासकर रात में यात्रा करने वालों को इसका सीधा लाभ होगा.

मुमुरलीगंज (मधेपुरा). पटना से पूर्णिया कोर्ट के बीच रात्रिकालीन ट्रेन सेवा शुरू होने पर सोमवार को रेल संघर्ष समिति मुरलीगंज की बैठक हुई. बैठक में सदस्यों ने ट्रेन सेवा शुरू होने को क्षेत्र के रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया और इसके लिए पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के प्रति आभार व्यक्त किया.

पहले सहरसा तक प्रस्तावित थी ट्रेन

रेल संघर्ष समिति के अनुसार, पूर्व में रेल मंत्रालय की सूचना के आधार पर प्रस्तावित रात्रिकालीन ट्रेन का परिचालन सहरसा तक किया जाना था. इसके बाद मुरलीगंज, मधेपुरा और आसपास के यात्रियों ने ट्रेन का विस्तार पूर्णिया कोर्ट तक करने की मांग उठाई थी.

सांसद ने रेल मंत्रालय के समक्ष उठाया मुद्दा

समिति के सदस्यों का कहना है कि पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने यात्रियों की इस मांग को गंभीरता से लिया और रेल मंत्रालय तथा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के समक्ष लगातार मुद्दा उठाया. समिति के अनुसार इसके बाद ट्रेन का विस्तार पूर्णिया कोर्ट तक सुनिश्चित हुआ.

यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा

समिति ने कहा कि पटना और पूर्णिया कोर्ट के बीच रात्रिकालीन ट्रेन सेवा शुरू होने से मुरलीगंज, मधेपुरा और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी. खासकर रात में यात्रा करने वाले लोगों को इसका सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है.

समिति के कई सदस्य रहे मौजूद

धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम में रेल संघर्ष समिति के महासचिव प्रशांत कुमार, संरक्षक दिनेश मिश्रा उर्फ बाबा, संयोजक विजय कुमार, सचिव विकास आनंद, सह-संयोजक श्याम आनंद, डिंपल पासवान, सुजीत कुमार शास्त्री, विक्रम कुमार उर्फ टिंकू, संजय सुमन, उपेंद्र आनंद, सूरज पंसारी, डॉ. रोहित भगत, घनश्याम अग्रवाल, बजरंग भगत, ओमप्रकाश यादव, पवन यादव, पवन कुमार, राहुल मिश्रा, मनोज मुखिया तथा रोहित कुमार उर्फ नटवर सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >