सदर अस्पताल मधेपुरा में इमरजेंसी ड्यूटी रोस्टर जारी, 24 घंटे सेवा रहेगी उपलब्ध

अस्पताल में स्त्री रोग विभाग की जिम्मेदारी डॉ रश्मि को दी गई है, जो महिला मरीजों का इलाज और देखभाल करेंगी.

सदर अस्पताल मधेपुरा में इमरजेंसी विभाग के लिए नया ड्यूटी रोस्टर जारी कर दिया गया है. अस्पताल प्रशासन के अनुसार मरीजों की सुविधा को देखते हुए डॉक्टरों की शिफ्टवार तैनाती की गई है, ताकि 24 घंटे आपातकालीन सेवाएं सुचारू रूप से संचालित हो सकें.

इमरजेंसी ड्यूटी शेड्यूल

• सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक – डॉ मिथलेश.
• दोपहर 2:00 बजे से रात 8:00 बजे तक – डॉ मुकेश.
• रात 8:00 बजे से सुबह 8:00 बजे तक – डॉ मनोज.

स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती

अस्पताल में स्त्री रोग विभाग की जिम्मेदारी डॉ रश्मि को दी गई है, जो महिला मरीजों का इलाज और देखभाल करेंगी.

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे सक्रिय रहेंगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में मरीजों को तुरंत इलाज मिल सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

Shruti Kumari is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >