पटना को हराकर राजस्थान ने फाइनल में बनायी जगह

पटना को हराकर राजस्थान ने फाइनल में बनायी जगह

पुरैनी. यूनाइटेड क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित मुन्ना ठाकुर मेमोरियल टी-20 ड्यूज क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मैच शुक्रवार को खेला गया. राजस्थान की टीम ने पटना को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पटना की टीम 128 रन पर आउट हो गयी. लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम ने पांच विकेट से मैच जीत लिया और फाइनल में जगह पक्की कर ली. मैच में निर्णायक की भूमिका अमित और अमरजीत ने निभायी. स्कोरर की जिम्मेदारी प्रभात एवं प्रिंस ने संभाली. वहीं उद्घोषक की भूमिका में राजू स्टार, सूरज कुमार और आर्यन रस्तोगी ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की.मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार राजस्थान के गुलशन को आलमनगर नगर परिषद के चेयरमैन प्रतिनिधि सर्वेश्वर सिंह ने दिया. वही दूसरे सेमीफाइनल में अतिथि के तौर पर उदाकिशुनगंज के डीएसपी अविनाश कुमार, थानाध्यक्ष चंद्रजीत प्रभाकर ने भी मैच का आंनद लिया. मैच के सफल आयोजन में आयोजन समिति के अध्यक्ष संजय सहनी, सचिव विलास शर्मा, उपाध्यक्ष वसीम अख्तर, संयोजक उमेश सहनी, संरक्षक आलोक राज, व्यवस्थापक गौरव रॉय, कोषाध्यक्ष नारायण चौधरी और अफरोज आलम, अभिषेक आदिल शमीम, बालाजी, एसआइ विष्णुदेव प्रसाद , कुंदन पासवान, मोहम्मद रिजवान आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >