वक्फ कानून के खिलाफ आज किया जायेगा प्रदर्शन

वक्फ कानून के खिलाफ आज किया जायेगा प्रदर्शन

मधेपुरा. जिला मुख्यालय के मस्जिद चौक स्थित मदरसा में शुक्रवार को प्रेसवार्ता किया गया. मौके पर मुसलमानों के कई नेता व सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुये. कहा कि शनिवार को वक्फ कानून के खिलाफ जन आंदोलन किया जायेगा. परवेज आलम ने वक्फ कानून को एक काला कानून बताया. उन्होंने कहा कि यह कानून वक्फ की संपत्तियों में सरकार के दखल की एक साजिश है. इमारत-ए-शरीया के काजी मौलाना फैयाज अहमद ने कहा कि यह कानून मुसलमानों के अधिकारों के खिलाफ है. भीम आर्मी के नेता अबूजर खान ने कहा कि यह आंदोलन न्याय एवं अपने हक के लिए लड़ाई है. सामाजिक कार्यकर्ता जबाज खान ने कहा कि यह लड़ाई हिंदू और मुसलमान के बीच नहीं है, बल्कि यह लड़ाई एक ऐसे अन्यायपूर्ण कानून के खिलाफ है, जिसे सरकार ने बनाया है. उन्होंने जोर देकर कहा कि सभी समुदायों के लोगों को इस कानून के खिलाफ एकजुट होना चाहिये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >