मध्य विद्यालय दुर्गापुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक बने प्रशांत

मध्य विद्यालय दुर्गापुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक बने प्रशांत

पुरैनी. मध्य विद्यालय दुर्गापुर पुरैनी के शिक्षक प्रशांत कुमार ने प्रधानाध्यापक का प्रभार सोमवार को ग्रहण किया. ज्ञात हो कि विभागीय गलती के कारण वरीयता को ताक पर रखते हुये एक फरवरी को विजय पासवान को प्रधानाध्यापक का प्रभार दे दिया गया था. इसके बाद शिक्षक प्रशांत कुमार ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को आवेदन देकर जांच की मांग की थी. जांच के उपरांत प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि प्रशांत कुमार को वरीयता के आधार पर प्रधानाध्यापक का प्रभार दिया जाए. सोमवार को विद्यालय परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर विजय पासवान ने प्रशांत कुमार को प्रधानाध्यापक का प्रभार दे दिया. मौके पर मुखिया दिनेश शर्मा, सेवानिवृत्त शिक्षक अरुण देव पासवान, शिक्षक सुबोध सिंह सुधीर, मुकेश कुमार, मोहम्मद गसीरुद्दीन, संजय कुमार राम, मदन कुमार, विजय पासवान, सुरेंद्र कुमार, सत्यप्रकाश गुप्ता, अभय कुमार, अर्जुन कुमार, वीर बहादुर शर्मा, वसुंधरा कुमारी, प्रेमलता कुमारी, मुरलीधर मुरारी, सुधांशु कुमार, संतोष कुमार, आंचल कुमारी, नीतू कुमारी, मुन्ना कुमार, सुधा कुमारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >