जिला स्थापना दिवस पर निकाली गयी प्रभात फेरी, जागरूकता नारों से जगाया विकास, स्वच्छता व गौरव का संदेश

जिला स्थापना दिवस पर निकाली गयी प्रभात फेरी, जागरूकता नारों से जगाया विकास, स्वच्छता व गौरव का संदेश

जिला शिक्षा विभाग के आयोजन में दिखा उत्साह, अनुशासन और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम

मधेपुरा.

46वें जिला स्थापना दिवस समारोह-2026 पर जिला शिक्षा विभाग के तत्वावधान में शनिवार को एसएनपीएम स्कूल से प्रभात फेरी निकाली गयी. इस अवसर पर जिले के विभिन्न विद्यालयों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने हुये हाथों में बैनर, तख्तियां व जागरूकता संदेश लिए शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर प्रभात फेरी निकाली. प्रभात फेरी का उद्देश्य जिले की गौरवशाली ऐतिहासिक, सांस्कृतिक व सामाजिक विरासत के प्रति आमजन, विशेषकर युवाओं व विद्यार्थियों में जागरूकता, आत्मगौरव व सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था. कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा “स्वच्छ मधेपुरा, सुंदर मधेपुरा”, “शिक्षित समाज, विकसित समाज”, “मधेपुरा हमारा गौरव” तथा “एकता, शिक्षा व विकास” जैसे प्रेरणादायक नारों का उद्घोष किया. इससे पूरे शहर का वातावरण उत्साह, उर्जा व सकारात्मक संदेशों से गूंज उठा.

प्रभात फेरी में शामिल छात्र-छात्राओं का अनुशासन, उत्साह व सामाजिक सरोकार लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा. शहरवासियों ने भी मार्ग के विभिन्न स्थानों पर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए जिला स्थापना दिवस समारोह के प्रति अपनी सहभागिता प्रदर्शित की. कार्यक्रम ने सामाजिक समरसता, शिक्षा के महत्व व नागरिक उत्तरदायित्व के संदेश को प्रभावी रूप से जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया. मौके पर शिक्षा विभाग के पदाधिकारी, विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, शिक्षक-शिक्षिकाएं व बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे. प्रभात फेरी के सफल व शांतिपूर्ण संचालन को लेकर प्रशासन द्वारा यातायात नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था व अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुदृढ़ रूप से सुनिश्चित की गई थी.

डीईओ ने कहा कि जिला स्थापना दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि जिले के समग्र विकास, सामाजिक एकता, सांस्कृतिक संरक्षण व नई पीढ़ी में सकारात्मक सोच विकसित करने का भी अवसर है. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी यह दर्शाती है कि युवा पीढ़ी अपने जिले की पहचान, गौरव व विकास के प्रति सजग और प्रतिबद्ध है. उन्होंने छात्र-छात्राओं के अनुशासन, उर्जा व रचनात्मक सहभागिता की सराहना करते हुये उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. कार्यक्रम उत्साहपूर्ण, गरिमामय व शांतिपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >