चोरी की बाइक लावारिस में पुलिस ने किया बरामद

चोरी की बाइक लावारिस में पुलिस ने किया बरामद

प्रतिनिधि, घैलाढ़ पुलिस ने घैलाढ़ हाट के मांस मछली बाजार से सड़क किनारे गुरुवार की रात एक लावारिश चोरी की बाइक बरामद किया है. बताया जाता है कि बाइक बीआर 43 आर 4502 लावारिश हालत में पड़ा था. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची. बाइक को जब्त कर ओपी लाया. घैलाढ़ ओपी अध्यक्ष अवधेश प्रसाद ने बताया कि पिछले माह त्रिभुवन कुमार जानकीनगर पूर्णिया निवासी की बाइक चोरी हो गयी थी. पुलिस के दवाब के कारण चोरों ने बाजार में सड़क किनारे लावारिश अवस्था में बाइक लगा कर छोड़ दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >