पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान

पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान

मधेपुरा. जिला मुख्यालय में सोमवार को पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया, जिसका नेतृत्व यातायात थानाध्यक्ष अमन कुमार ने किया. यातायात थानाध्यक्ष ने कहा कि एसपी के निर्देश पर अभियान चलाया गया, जिसमें बाइक लहरिया कटिंग, ट्रिपल लोडिंग एवं असामाजिक तत्व के युवक को धरपकड़ जा रहा है. यातयात थानाध्यक्ष अमन कुमार ने बताया की गाड़ी की आवश्यक कागजात प्रस्तुत किया है उन्हें छोड़ दिया गया, जबकि कागजात नहीं दिखाने वालों से जुर्माना वसूला गया. वाहन चेकिंग अभियान में यातायात थाना प्रभारी अमन कुमार,धनंजय कुमार ,संजय कुमार, अनिल कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >