सरस्वती पूजा को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

सरस्वती पूजा को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

पुरैनी.

सरस्वती पूजा को लेकर शुक्रवार को पुलिस ने फ्लैग मार्च किया, जिसका नेतृत्व थानाध्यक्ष चंद्रजीत प्रभाकर ने किया. थानाध्यक्ष ने कहा कि शरारती तत्वों पर पुलिस की नजर है. किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जायेगी.उन्होंने लोगों से अपील की कि वे शांतिपूर्ण तरीके से सरस्वती पूजा मनाये. बताया कि पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है तथा चप्पे-चप्पे पर जवानों की तैनाती की गयी है. मौके पर एसआइ दीनानाथ सिंह, कुंदन पासवान, रिजवान, अनिल सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >