पुलिस ने लौआलगान से दो शराबियों को हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष रवि कुमार पासवान ने बताया कि बुधवार को लौआलगान चौक पर एक व्यक्ति शराब पीकर हंगामा कर रहा था. गश्ती के दौरान पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया. उसकी पहचान चौसा थाना क्षेत्र के लौआलगान पूर्वी वार्ड नंबर पांच निवासी बनारसी सिंह के पुत्र रंभू के रूप में हुई है. वहीं बुधवार को ही लौआलगान पश्चिमी वार्ड नंबर छह में जयप्रकाश पोद्दार के पुत्र अमित कुमार शराब पीकर हंगामा कर रहा था. पुलिस ने अमित कुमार को हिरासत में ले लिया. पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया. गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.