पुलिस ने पांच फरार वारंटियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने पांच फरार वारंटियों को किया गिरफ्तार

उदाकिशुनगंज. एसपी संदीप सिंह के निर्देश पर विशेष अभियान के तहत उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पुलिस ने बुधवार की रात्रि पांच फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने रामपुर खोड़ा गांव के बलभद्र सिंह के पुत्र उमेश सिंह, बुधामा ओपी क्षेत्र के बैजनाथपुर गांव के स्व रामावतार सिंह के पुत्र माजून सिंह, आनंदपुरा गांव के विष्णुदेव यादव के पुत्र विनोद यादव, मजहरपट्टी गांव के मदन साह के पुत्र नीतीश कुमार व उदाकिशुनगंज के गुनेश्वर मिश्रा के पुत्र आलोक मिश्रा को गिरफ्तार किया. सभी वारंटी विभिन्न कांडों में फरार चल रहा था. छापेमारी टीम में दारोगा धनंजय कुमार गुप्ता, प्रमोद कुमार, सुबोध रजक,जियुत राम आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >