सात महापुरुषों की लगायी गयी तस्वीरें

सात महापुरुषों की लगायी गयी तस्वीरें

मधेपुरा.

राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) कार्यालय में सोमवार को समाज व राष्ट्र की बेहतरीन के लिए योगदान देने वाले सात महापुरुषों की तस्वीरें लगायी गयी हैं. इनमें स्वामी विवेकानंद, महात्मा गांधी, डॉ भीमराव आंबेडकर, लोकनायक जयप्रकाश नारायण, जननायक कर्पूरी ठाकुर, महामना भूपेंद्र नारायण मंडल व डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के नाम शामिल हैं.

कार्यक्रम समन्वयक डॉ सुधांशु शेखर ने बताया कि एनएसएस के माध्यम से युवाओं को अपने सभी महापुरुषों को जानने-समझने का अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है. इसी उद्देश्य से विभिन्न महापुरुषों की जन्मतिथि व पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभाएं व परिचर्चाएं आयोजित की जाती हैं व कार्यालय में तस्वीरें भी लगायी गयी है. मौके पर परिसंपदा पदाधिकारी शंभू नारायण यादव ने कहा कि एनएसएस के माध्यम से युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने का सार्थक प्रयास किया जा रहा है. इसी कड़ी में एनएसएस कार्यालय में पहली बार महापुरुषों की तस्वीरें लगायी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >