सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप लगाकर लोगों ने किया प्रदर्शन

सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप लगाकर लोगों ने किया प्रदर्शन

प्रतिनिधि, शंकरपुर

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रामपुर लाही पंचायत के वार्ड नंबर सात मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत गरहा रामपुर से गरहा पलार सरदार टोली तक सड़क का निर्माण करवाया जा रहा है. इसकी लंबाई 1.679 किमी है. लोगों ने संवेदक श्यामानंद कुंबर पर सड़क निर्माण कार्य में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया.

लोगों ने कहा कि संवेदक द्वारा गुरुवार को कार्य स्थल पर बालू मिश्रित गिट्टी बिछाया जा रहा था. इसकी सूचना पर मुखिया प्रतिनिधि सह जदयू जिला उपाध्यक्ष पारस मणि आजाद, भाजपा नेता विजय प्रताप सिंह, मो ऐनुल पर हाउदा आदि कार्य स्थल पर पहुंचे. स्थानीय ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से निर्माण कार्य की जांच करवाने की मांग की है.

कार्य में अनियमितता की सूचना पर संवेदक को कार्य बंद करने के लिए कहा है.

प्रिंस गोतम, जेई, ग्रामीण कार्य विभाग शंकरपुर

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >