अंग्रेजी भाषा के प्रतिभागियों ने प्राप्त किया प्रथम स्थान

अंग्रेजी भाषा के प्रतिभागियों ने प्राप्त किया प्रथम स्थान

ग्वालपाड़ा.

मधुराम प्लस टू में चार दिसंबर से चल रहा महाकवि सुब्रमण्यम भारती की जयंती पर भारतीय भाषा उत्सव 2025 शुक्रवार को संपन्न हो गया. समारोह की अध्यक्षता एचएम संजय कुमार ने की. उन्होंने बताया कि एक सप्ताह से चल रहे भाषा उत्सव के अंत में भाषा मेला का आयोजन किया गया. इसमें छात्र-छात्राओं ने पांच भाषा में भाग लिया. अंग्रेजी भाषा के प्रतिभागियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिसे पुरस्कृत किया गया. वहीं द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने टीम को भी पुरस्कृत किया. एचएम ने समारोह की सफलता में सहयोग के लिए शिक्षक, शिक्षिका व शिक्षकेत्तर कर्मचारी को धन्यवाद दिया. मौके पर शिक्षक राजेश कुमार, अनिल कुमार अनल, पवन कुमार यादव, निरंजन कुमार, नीरज कुमार, प्रहलाद कुमार, रितेश कुमार, अंकेश कुमार, अनुज कुमार सिंह, कुमोद खां, बिनोद कुमार बिट्टू, राम कुमार रंजन, मो इकबाल, अजीत कुमार, नंदिनी कुमारी, जुली कुमारी, किरण कुमारी, शिवरानी कुमारी, शिक्षकेत्तर कर्मचारी मनोज कुमार शर्मा, मो चांद आलम, किरण कुमारी, रिकी देवी उपस्थि थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >