मध्याह्न भोजन को लेकर अभिभावकों ने जताया आक्रोश

मध्याह्न भोजन को लेकर अभिभावकों ने जताया आक्रोश

प्रतिनिधि, मुरलीगंज

मुरलीगंज नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत मध्य विद्यालय जयरामपुर में बुधवार को मध्याह्न भोजन की जांच करने दर्जनों महिला अभिभावक पहुंची. अभिभावकों ने कहा कि एमडीएम खाने से बच्चों की तबीयत हो रही है.

आक्रोशित अभिभावकों ने कहा कि एनजीओ के द्वारा दिये जा रहे मध्याह्न भोजन निम्न स्तर का रहता है. बच्चे खाना नहीं चाहते हैं. अगर खाते हैं, तो बच्चों की तबीयत खराब हो जाती है. एनजीओ के द्वारा उपलब्ध एमडीएम को बंदकर स्कूल में पूर्व की भांति मध्याह्न भोजन बनाया जाय.

वही स्कूल के एचएम अजय कुमार अजय ने कहा कि एमडीएम को लेकर शिकायत किये हैं.

एनजीओ के संचालक ने कहा कि भोजन की गुणवत्ता में सुधार किया जायेगा.

डीपीएम (मध्यान भोजन) संजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जायेगी. जांचोपरांत कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >