पंचायत भवन जर्जर, छत गिरने का खतरा, डर से सहमे रहते हैं कर्मचारी

पंचायत भवन जर्जर, छत गिरने का खतरा, डर से सहमे रहते हैं कर्मचारी

ग्वालपाड़ा. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सरौनीकला पंचायत का पुराना भवन जर्जर हो चुका है. छत से प्लास्टर व चट्टा गिर रहा रहा है. बारिश में छत से पानी टपकता है. लोगों को हमेशा की आशंका बनी रहती है. पंचायत का सारा कामकाज इसी भवन से होता है. बिहारीगंज पुलिस बल कैंप भी इसी भवन में है. शनिवार को इसी भवन में विकास मित्र के नेतृत्व में अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास शिविर का आयोजन हुआ. शिविर में आये पदाधिकारी व ग्रामीण भी डरे सहमे दिखे. मुखिया प्रतिनिधि मुकेश कुमार उर्फ मुन्ना, समिति सदस्य रंजीत कुमार, गब्बर कुमार, राधेश्याम, कैलाश मंडल व आदर्श कुमार ने चिंता जतायी. उन्होंने कहा कि भवन कभी भी गिर सकता है. बारिश के कारण हालत खराब हो गयी है. दीवारें क्षतिग्रस्त हैं. अब तक न मरम्मत की राशि आयी है. न कोई काम हुआ है. बरसात से पहले समय रहते, अगर मरम्मत नहीं हुई, तो आने वाले बरसात को यह भवन सहन नहीं कर पायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >