दावत-ए-इफ्तार के आयोजन से बढ़ता है भाईचारा

दावत-ए-इफ्तार के आयोजन से बढ़ता है भाईचारा

पुरैनी.

रमजान के पाक महीने में आपसी भाईचारा व सौहार्द बनाये रखने के लिए दावत-ए-इफ्तार पार्टी देने की परंपरा रही है. इसी को लेकर राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव डॉ राकेश रोशन इफ्तार पार्टी का आयोजन किया. प्रदेश महासचिव ने कहा कि इफ्तार पार्टी सामुदायिक एकता व भाईचारे का प्रतीक है. नीरज कुमार ने कहा कि दावत-ए-इफ्तार में लोग आपसी गिला सिकवा व मतभेद भुलाकर भाग लिए हैं. इसमें सभी वर्गों के लोगों के भाग लेने से भाईचारा,आपसी प्रेम और सौहार्द्ध बढ़ता है. सीपीआइ नेता रमेश शर्मा ने कहा कि इफ्तार कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विभिन्न समुदायों के बीच एकता और सौहार्द को मजबूत करना है. उन्होंने बताया कि इफ्तार पार्टी जैसे आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देता है. मौके पर पूर्व विधायक भूपेंद्र ऋषिदेव सरपंच छोटू सरदार प्रभास यादव बाबुल आलम आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >