दो बाइक की टक्कर में एक युवक गंभीर

दो बाइक की टक्कर में एक युवक गंभीर

प्रतिनिधि, मुरलीगंज मुरलीगंज-बिहारीगंज स्टेट हाइवे-91 पर भेलाही के समीप दो बाइक में टक्कर हो गयी, जिससे एक युवक घायल हो गया. युवक भेलाही वार्ड तीन निवासी भीम कुमार है. बताया कि भीम प्रतिमा का विसर्जन कर बाइक से घर लौट रहा था. इसी दौरान भेलाही के पास दूसरी बाइक से टकरा गयी. स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरलीगंज पहुंचाया. चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >