मधेपुरा. सदर थाना क्षेत्र के मधुबन निवासी अर्जुन मुखिया सड़क दुर्घटना में जख्मी हो गया. लोगों ने कहा कि अर्जुन मधेपुरा जा रहा था. इस दौरान पशु को बचाने के क्रम में दुर्घटना हो गया. राहगीरों ने प्राथमिक उपचार के लिए सदर अस्पताल ले गया. सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ गुडेश ने प्राथमिक उपचार कर परिजनों को सूचना दी. चिकित्सक ने सदर अस्पताल में सिटी स्कैन की सुविधा नहीं रहने के कारण मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
