डूबने से एक की मौत

अभिषेक कुमार अपने चार पांच साथियों के साथ घर से कुछ दुरी के पास भगवती मंदिर के समीप पोखर में नहाने चला गया.

गम्हरिया. थाना क्षेत्र के औराही एकपराहा में भगवती मंदिर के पास पोखर में नहाने के दौरान एक बच्चे डुब गया. जानकारी के अनुसार बताया गया कि नालंदा जिला के बिबिपुर निवासी भोला सिंह का दस वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार एकपराहा स्थित अपने नाना ददन सिंह के पास पढ़ाई करने के लिए रहता था. सोमवार की सुबह मृतक अभिषेक कुमार अपने चार पांच साथियों के साथ घर से कुछ दुरी के पास भगवती मंदिर के समीप पोखर में नहाने चला गया. जहां पोखर काफी गहरा रहने के कारण अभिषेक डुबने लगा तो सभी बच्चे का हो हल्ला सुनकर आस पास के ग्रामीण ने डुबते हुये बच्चे अभिषेक को निकाल कर गम्हरिया पीएचसी लाया गया. जहां डॉक्टर ने जांच करते हुये मृत घोषित कर दिया. इसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. मृतक अभिषेक के मां शिवानी कुमारी का रो-रो कर बुरा हाल था. इस घटना को लेकर लोगों मातम छा गया. मुखिया प्रतिनिधि रुपेश कुमार सिंह ने मृतक के परिजनों से मिलकर शोक व्यक्त किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >