हाइवा की चपेट में आने से एक भाई की हुई मौत, दूसरा जख्मी

हाइवा की चपेट में आने से एक भाई की हुई मौत, दूसरा जख्मी

उदाकिशुनगंज. उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत हरैली गांव के कसहा बहियार पुल के समीप एनएच 106 पर शनिवार को हाइवा की चपेट में आने से एक बाइक चालक की मौत हो गयी, जबकि एक अन्य जख्मी हो गया. मृतक की पहचान बराही आनंदपुरा पंचायत अंतर्गत नेमुआ गांव वार्ड संख्या नौ के रामचंद्र साह के 45 वर्षीय पुत्र सुदैन साह के रूप में हुई. वही हादसे में बाइक पर पीछे बैठे मृतक का भाई राजीव साह जख्मी हो गया. घटना के बाद चालक हाइवा लेकर फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने जख्मी को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया. जानकारी के अनुसार दोनों भाई उदाकिशुनगंज बाजार से लौट रहा था. इसी दौरान घटना हुई. घटना के बाद स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी. सूचना पर उदाकिशुनगंज पुलिस पहुंच कर कागजी प्रक्रिया पूरा करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इधर, थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया हादसे को लेकर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >