तेल चोरी करते चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ कर किया पुलिस के हवाले

तेल चोरों को पकड़ कर किया पुलिस के हवाले

मुरलीगंज

नगर पंचायत स्थित विष्णु कुमार केके सरसों तेल गोदाम से तेल चोरी के आरोप में चोरों को ग्रामीणों के सहयोग से पकड़ कर पुलिस के हवाले किया गया. चोरी की घटना को लेकर मुरलीगंज थाना में व्यवसायी विष्णु कुमार ने आवेदन देकर जानकारी उपलब्ध करवाया. उन्होंने कहा कि मैं मुरलीगंज वार्ड आठ निवासी हूं. मेरा गोदाम रविशंकर जयसवाल के गोदाम राइस मिल परिसर में धारा ब्रांड सरसों तेल का है. 12 जुलाई को देर शाम गोदाम बंद कर हम अपने घर चले गये थे. 13 जुलाई को दुकान खोलने आये तो देखे कि नगर पंचायत के रहिका टोला निवासी विजय भगत के पुत्र विट्टु कुमार भगत एवं सिट्टु कुमार मेरे गोदाम के पीछे से गोदाम तोड़कर अंदर प्रवेश किया. तेल गैलन चोरी करने के क्रम में पकड़ाया. इसमें 15 लीटर का 12 पीस प्लास्टिक गैलन एवं 28 पीस चदरा का तेल चोरी कर अपने किसी सहयोगियों के द्वारा भेजवा दिया. पकड़ायें दोनों चोर को ग्रामीणों ने पकड़ का पुलिस को सुपुर्द किया. गोदाम से लगभग 85 हजार रुपया का तेल चोरी हुई. मामले में थानाध्यक्ष ने अजीत कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में प्राथमिकी की दर्ज कर उक्त दोनों चोरों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >