मधेपुरा. जनगणना-2027 के सफल व प्रभावी संचालन को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय है. इस क्रम में गुरुवार को पुरैनी प्रखंड अंतर्गत विभिन्न पंचायतों व वार्डों में संचालित जनगणना कार्यों का पर्यवेक्षक ने जायजा लिया. इस दौरान मकान सूचीकरण, परिवार विवरण संकलन तथा निर्धारित प्रपत्रों के संधारण की समीक्षा की. निरीक्षण के क्रम में संबंधित प्रगणकों व कर्मियों को भारत व राज्य सरकार द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करने का निर्देश दिया. साथ ही समयबद्ध, त्रुटिरहित व पारदर्शी डाटा संकलन सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया.
जनगणना-2027 के सफल संचालन को लेकर पर्यवेक्षक ने लिया जायजा
जनगणना-2027 के सफल संचालन को लेकर पर्यवेक्षक ने लिया जायजा
