आंगनबाड़ी केंद्र पर मनाया गया पोषण पखवाड़ा, बीडीओ ने स्वगणना के लिए किया जागरूक
Copied link
कार्यक्रम में उपस्थित सीडीपीओ राजा प्रताप ने उपस्थित सेविका-सहायिका और महिलाओं का स्वगणना कराया
पुरैनी
प्रखंड मुख्यालय स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 49 पर पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया. इस अवसर पर बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं को पोषण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी. कार्यक्रम में उपस्थित बीडीओ अमरेंद्र कुमार ने लोगों को जनगणना 2027 के अंतर्गत स्वगणना के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि यह प्रक्रिया बेहद सरल और सुविधाजनक है. उन्होंने सभी से अपील की कि वे स्वयं स्वगणना कर देश के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें. कार्यक्रम में उपस्थित सीडीपीओ राजा प्रताप ने उपस्थित सेविका-सहायिका और महिलाओं का स्वगणना कराया और प्रचार प्रसार हेतु सभी सेविकाओं को प्रेरित किया. इस दौरान आंगनबाड़ी सेविका फरजाना खातून एवं सहायिका द्वारा पौष्टिक आहार, स्वच्छता और स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण संदेश भी दिए गए.कार्यक्रम में स्थानीय महिलाओं की अच्छी भागीदारी देखने को मिली. मौके पर सेविका अन्नपूर्णा ज्योति, कविता कुमारी, रिंकी कुमारी, फूल कुमारी सहित महिलाएं उपस्थित थी.
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.