जेएनकेटी में अब पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन की भी होगी पढ़ाई

जेएनकेटी में अब पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन की भी होगी पढ़ाई

मेडिकल कॉलेज में अब डीएनबी कोर्स की होगी पढ़ाई, सीट आवंटित सिंहेश्वर . जन नायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल को एक और उपलब्धि मिली है. मेडिकल कॉलेज में अब यहां पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन की भी पढ़ाई शुरू हो जाएगी. इस बाबत बिहार सरकार के नेशनल मेडिकल एग्जामिनेशन बोर्ड के सलाहकार प्रभाकर सिन्हा ने बताया कि पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन में जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज की ओर से पांच विषय में डीएनबी की पढ़ाई के लिए मांग की थी. जिसमें एनिस्थिशिया, जनरल मेडिसिन, एनाटॉमी, पीडियाट्रिक और गायनिक के लिए आवेदन किया गया था. इंस्पेक्शन के बाद पीडियाट्रिक के लिए दो सीट की मान्यता से दी गयी है. वही चार विषय एनेस्थीसिया, जनरल मेडिसिन, गायनिक और एनाटॉमी का भी रिजल्ट आने ही वाला है. डीएनबी कोर्स का वैल्यू एमएस और एमडी के बराबर है. उन्होंने बताया कि सरकार इस तरह का कोर्स बिहार के कई जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज और सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल में भी संचालित किए जाने की योजना है. जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ दिनेश कुमार ने बताया की 2020 में पहली बार जेएनकेटी में छात्रों का एडमिशन का काम शुरू हुआ. और 25 में सभी छात्र फाइनल ईयर में पहुंच गए हैं. इन पांच साल बाद कॉलेज को पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री डीएनबी कोर्स की मान्यता मिली है. यह कोर्स राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित होती है, जिसमें हमने पांच विषय में आवेदन किया था. सभी विषयों का इंस्पेक्शन हो गया है, जिसमें सबसे पहले पीडियाट्रिक में दो सीट प्राप्त हुआ है,जबकि जेनरल मेडिसिन, एनेस्थीसिया, गायनिक और एनाटॉमी है सभी में छह सीट हैं. एनाटॉमिक में चार सीट हैं. बच्चे कहां रहेंगे कहां उसकी पढ़ाई होगी इसकी पूरी तैयारी कर ली गयी है. अगले साल से सीट और बढ़ेगी. मौके पर जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज सह हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ नगीना चौधरी, उपाधीक्षक सह आपातकालीन प्रभारी डॉ प्रियरंजन भास्कर मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >