हिट एंड रन मामले में मुआवजा के लिए नोडल पदाधिकारी को मिला प्रशिक्षण

हिट एंड रन मामले में मुआवजा के लिए नोडल पदाधिकारी को मिला प्रशिक्षण

मधेपुरा. सदर थाना में जिले के सभी थाना के नोडल पदाधिकारी को हिट एंड रन मामले में मुआवजा के लिए यातायात डीएसपी ने बुधवार को प्रशिक्षण दिया.सदर यातायात डीएसपी चेतन आनंद झा ने हिट एंड रन केस में मुआवजा देने के लिए प्रशिक्षण मोबाइल से सॉफ्टवेयर के माध्यम से बताया. उन्होंने बताया कि कई ऐसे गाड़ी है जिनका रजिस्ट्रेशन नंबर पता नहीं चल सका और पीड़ित परिवार को उसको मुआवजा नहीं मिल सका. वही अब जांच कर अधिकारी दो महीने के अंदर पीड़ित परिवार को दो लाख का मुआवजा दिलायेंगे. उन्होंने कहा कि अब तक जितने लंबित प्रस्ताव है उसका निष्पादन करें. मौके पर भतनी थाना से उमेश, पुरैनी थाना से राकेश, बैलारी थाना से डीके सिंह, बिहारीगंज थाना से वीरनारायण, श्रीनगर थाना से नागेंद्र कुमार, कुमाराखंड थाना से मुकेश कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >