राष्ट्रीय राजमार्ग 107 निर्माण में लापरवाही से मीरगंज चौक पर भीषण जाम

प्रखंड के मीरगंज चौक पर रविवार सुबह एनएच-107 निर्माण कार्य में अव्यवस्था के कारण भीषण जाम लग गया. चौक से निकलने वाली तीनों मुख्य सड़कों पर घंटों तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही.

मुरलीगंज.

प्रखंड के मीरगंज चौक पर रविवार सुबह एनएच-107 निर्माण कार्य में अव्यवस्था के कारण भीषण जाम लग गया. चौक से निकलने वाली तीनों मुख्य सड़कों पर घंटों तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही. राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. स्थानीय लोगों के अनुसार, मीरगंज-मुरलीगंज मार्ग पर हीरो शोरूम से चौराहा तक पहले से ही सड़क निर्माण के लिए गिट्टी गिराई गयी थी. इसके बावजूद सुबह करीब नौ बजे व्यस्त सड़क पर दो ट्रकों से बीच सड़क पर ही मेटल (गिट्टी) उतारी जाने लगी. इससे सड़क संकरी हो गयी और बड़े वाहन बीच मार्ग में फंस गये. देखते ही देखते चौक पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी. धरहरा बनमनखी में आयोजित अखिल भारतीय संतमत सत्संग में शामिल होने जा रहे श्रद्धालुओं को भी जाम का सामना करना पड़ा. कई लोग समय पर कार्यक्रम स्थल तक नहीं पहुंच सके. जाम के कारण एंबुलेंस व अन्य जरूरी वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात बहाल करने में जुटी रही. काफी मशक्कत के बाद दोपहर में स्थिति सामान्य हो सकी. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य के दौरान यातायात प्रबंधन की समुचित व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की अव्यवस्था से आम लोगों को परेशानी न झेलनी पड़े.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Kumar Ashish

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >