एनएसएस स्वयंसेवकों व युवाओं के लिए राष्ट्रीय वेबिनार आज

एनएसएस स्वयंसेवकों व युवाओं के लिए राष्ट्रीय वेबिनार आज

मधेपुरा. राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों व युवाओं के लिए गुरुवार को शाम चार बजे से राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया जायेगा. इसके मुख्य वक्ता फारमासिटिक्ल एंड मेडिकल डिवाइस ब्यूरो ऑफ इंडिया के सीइओ आइएएस रवि दाधीच होंगे. बीएनएमयू कुलपति प्रो विमलेंदु शेखर झा के निदेशानुसार राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के समन्वयक डाॅ सुधांशु शेखर ने सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों को पत्र भेजकर इस कार्यक्रम की जानकारी दी है. पत्र में अनुरोध किया गया है कि इस संदेश को युवाओं के बीच साझा किया जाये व इसमें अधिकाधिक युवाओं को जोड़ने का प्रयास किया जाये. डॉ सुधांशु ने बताया कि इस वेबिनार का उद्देश्य युवाओं को स्वास्थ्य दूत (हेल्थ एंबेसडर) के रूप में तैयार करना है. इसमें सस्ती स्वास्थ्य सेवाओं तथा सेनेटरी नैपकिन योजना की जानकारी दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >