इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया गया राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस

इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया गया राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस

सिंहेश्वर. बीपी मंडल अभियंत्रण महाविद्यालय में सोमवार को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो अरविंद कुमार अमर ने की. मुख्य अतिथि के रूप में युवा मंत्रालय मधेपुरा की उप निदेशक हुस्न हुस्न उपस्थित थी. कार्यक्रम के समन्वयक प्रो विक्की आनंद ने कहा कि वर्तमान समय में तकनीकी शिक्षा व नवाचार राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है. उन्होंने विद्यार्थियों को नई तकनीकों, अनुसंधान व वैज्ञानिक दृष्टिकोण को अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि युवा शक्ति के नवाचार से ही आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार होगा. कार्यक्रम में छात्रों ने विभिन्न तकनीकी मॉडल, पोस्टर व प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. मौके पर डॉ अजय गिरी, डॉ अजय कुमार, प्रो मिथलेश कुमार, प्रो हरे कृष्ण मिश्रा, डॉ शोभनाथ राय आदि उपस्थित थे. जन संपर्क पदाधिकारी प्रो उत्तम कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस युवाओं को वैज्ञानिक सोच व अनुसंधान के प्रति प्रेरित करने का महत्वपूर्ण अवसर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >