राष्ट्रीय अर्हता सह प्रवेश परीक्षा आज

राष्ट्रीय अर्हता सह प्रवेश परीक्षा आज

मधेपुरा. जिला मुख्यालय स्थित झल्लू बाबू सभागार में राष्ट्रीय अर्हता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) (यूजी) – 2025 04 मई 2025 (रविवार) को आयोजित परीक्षा के अवसर पर विधि-व्यवस्था की आदर्श स्थिति बनाये रखने के लिए प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी को अधिकारियों ने ब्रिफिंग किया. इस दौरान पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह, अपर समाहर्त्ता अरूण कुमार सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी सैयद अंसारी के साथ साथ अन्य संबंधित पदाधिकारी समेत दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे. परीक्षा रविवार को एक पाली में अपराह्न 02:00 बजे ये सायं 05:00 बजे तक होगी. जिले में टीपी कॉलेज, रास बिहारी प्लस टू विद्यालय, एसएनपीएम प्लस टू विद्यालय व राजकीय केशव कन्या प्लस टू विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >