MADHEPURA: जन्मदिन पर परोपकार की मिसाल, मनीष कुमार ने 1000 बच्चों के बीच बांटी पठन सामग्री

जहां लोग जन्मदिन पर भव्य पार्टियों और दिखावे पर खर्च करते हैं, वहीं मनीष कुमार ने सरकारी स्कूल के करीब 1000 बच्चों के बीच पठन-पाठन सामग्री वितरित कर इस दिन को खास बनाया.

मधेपुरा से चंदन की रिपोर्ट:

मधेपुरा: आधुनिकता और दिखावे के दौर में मधेपुरा जिले के नाढी पंचायत वार्ड संख्या 4 निवासी एवं ‘ग्राफोनेट’ के फाउंडर मनीष Kumar ने अपने जन्मदिन को समाजसेवा के साथ मनाकर एक नई मिसाल पेश की है.

जहां लोग जन्मदिन पर भव्य पार्टियों और दिखावे पर खर्च करते हैं, वहीं मनीष कुमार ने सरकारी स्कूल के करीब 1000 बच्चों के बीच पठन-पाठन सामग्री वितरित कर इस दिन को खास बनाया. गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को कॉपी, कलम, पेंसिल सेट और बिस्किट दिए गए, जिससे बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे.

इस अवसर पर मनीष कुमार के पिता एवं पूर्व पंचायत सचिव देवकृष्ण यादव ने कहा कि कलम की ताकत तलवार से भी बड़ी होती है और शिक्षा ही समाज को आगे बढ़ाने का सबसे बड़ा माध्यम है. उन्होंने कहा कि वे शिक्षा का प्रकाश समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचाना चाहते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >