नैक पीयर टीम करेगी अनूपलाल यादव महाविद्यालय का निरीक्षण

नैक पीयर टीम करेगी अनूपलाल यादव महाविद्यालय का निरीक्षण

प्रतिनिधि, मधेपुरा

बीएनएमयू के अधीन अनूपलाल यादव महाविद्यालय त्रिवेणीगंज का 12 एवं 13 नवंबर को नैक पीयर टीम निरीक्षण करेगी. इससे महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक व छात्र उत्साहित हैं. महाविद्यालय में नैक पीयर टीम के आगमन को लेकर दीपावली व छठ की छुट्टी के बावजूद शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र महाविद्यालय में काम को अंजाम दे रहे हैं. प्राचार्य डॉ जयदेव यादव व आइक्यूएसी कोऑर्डिनेटर डॉ अशोक कुमार ने बताया कि महाविद्यालय को नैक के मानक के अनुरूप बनाया गया है. महाविद्यालय के हर कार्यालय एवं वर्ग कक्ष, लैब एवं लाइब्रेरी को मानक के अनुरूप बनाया गया है. सभी विषयों की पढ़ाई के लिए अलग-अलग वर्ग कक्ष एवं प्रायोगिक विषय से संबंधित सभी विषयों की प्रयोगशाला व ई-लाइब्रेरी को समृद्ध किया गया है. प्राचार्य ने बताया कि इसकी जांच के लिए यूजीसी से नैक पीयर टीम महाविद्यालय आयेगी, इसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >